February 5, 2026

बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

IMG-20260108-WA0016

 

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मल्दी में छेरछेरा त्यौहार के दिन हुई गंभीर मारपीट और प्राणघातक हमले के मामले में बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना पंचायत चुनाव के दौरान चले आ रहे आपसी विवाद का परिणाम बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 जनवरी 2026 को ग्राम मल्दी निवासी प्रार्थी पुलेश्वर वर्मा पिता मोहित वर्मा ने थाना बिलाईगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पंचायत चुनाव के समय से वर्तमान सरपंच रामस्वरूप साहू के साथ उनका आपसी मनमुटाव चल रहा है। इसी कड़ी में 3 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे ग्राम रमतला निवासी सहेत्तर साहू द्वारा सरपंच के खिलाफ निर्माण कार्य में शिकायत करने को लेकर गाली-गलौज एवं मारपीट की गई।

घटना की रिपोर्ट करने प्रार्थी पक्ष जब शाम करीब 7 बजे थाना आ रहा था, उसी दौरान सहेत्तर साहू ने ग्राम मल्दी के अजय कुमार साहू, विजय कुमार साहू, चिरंजीवी उर्फ हरीश कुमार साहू, उमेश साहू, दरस यादव, दीपक यादव एवं भागीरथी यादव के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पुलेश्वर वर्मा, मोहित वर्मा एवं शोभित वर्मा पर लाठी-डंडा व अन्य हथियारों से प्राणघातक हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मामले में थाना बिलाईगढ़ में अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 126(2), 191(2), 191(3), 190, 118(1), 109(1), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान 4 जनवरी 2026 को आरोपी भागीरथी यादव एवं दीपक कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में 8 जनवरी 2026 को पुलिस ने विजय कुमार साहू, अजय कुमार साहू, चिरंजीवी उर्फ हरीश कुमार साहू, दरस कुमार यादव (सभी निवासी ग्राम मल्दी) एवं ग्राम रमतला निवासी सहेत्तर साहू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडा एवं चाकू भी जप्त किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

Author Profile

AATMA PATEL
AATMA PATEL
संपादक सारंगढ़ संदेश न्यूज़
Mo.-6264701097
BREAKING
बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार... गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन... पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम, सामाजिक समरसता का संदेश... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण... कलेक्टर रात्रिकालीन जनचौपाल का सकारात्मक असर... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिव्यांग बच्चों के विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव, जोरा, सालिहाघाट और सलोनीकला धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्ष... ग्राम बेल्हा के निवासी ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत, जन्मस्थान-जाति व मूल निवास की जांच की मांग... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में एनएच सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, सोमवार तक पूरा करने के दि... सरसिंवा में स्वीकृत महाविद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की साजिश पर उठा सवाल, कमजोर और गरीब तबके...