January 31, 2026

आबकारी विभाग की कार्रवाई,18 बल्क लीटर विदेशी मदिरा एवं एक स्कूटी जब्त…

IMG-20251009-WA0071

 

बलौदाबाजार, बलौदाबाजार वृत्त ग्राम जुड़ा थाना लवन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को आरोपी जतिन कुमार घृतलहरे पिता धनेश्वर उम्र 18 वर्ष साकिन जुड़ा थाना लवन के दो पहिया वाहन स्कूटी में परविहन करते 18 बल्क लीटर नॉन ड्यूी पेड विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की एवं एक स्कूटी को जब्त किया गया। विदेशी मदिरा गोवा व्हिरकी का बाजार मूल्य 12,000 रुपये एवं दो पहिया स्कूटी का बाजार मूल्य 35,000 रुपये होना पाया।

आरोपी जतिन कुमार घृतलहरे पिता धनेश्वर उम्र 18 वर्ष साकिन जुड़ा थाना लवन के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) एवं 36 प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, नगर सैनिक राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Profile

AATMA PATEL
AATMA PATEL
संपादक सारंगढ़ संदेश न्यूज़
Mo.-6264701097
BREAKING
बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार... गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन... पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम, सामाजिक समरसता का संदेश... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण... कलेक्टर रात्रिकालीन जनचौपाल का सकारात्मक असर... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिव्यांग बच्चों के विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव, जोरा, सालिहाघाट और सलोनीकला धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्ष... ग्राम बेल्हा के निवासी ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत, जन्मस्थान-जाति व मूल निवास की जांच की मांग... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में एनएच सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, सोमवार तक पूरा करने के दि... सरसिंवा में स्वीकृत महाविद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की साजिश पर उठा सवाल, कमजोर और गरीब तबके...