कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कई कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया…
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसान और वकीलों से बातचीत कर जाना तहसील का हाल
सारंगढ़ बिलाईगढ़, /कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सोमवार को जिला मुख्यालय में विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीयक तहसील कार्यालय, जिला कोषालय कक्ष, तहसील न्यायालय, वसूल बकाया नवीस शाखा, नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष, मॉर्डन रिकॉर्ड रूम, सहायक खाद्य शाखा, आवक-जावक शाखा तथा कानूनगो शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील न्यायालय में केस कब-कब लगते हैं, इसकी जानकारी ली और स्पष्ट समय व तिथि का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में मौजूद किसानों से चर्चा कर उनके कार्यों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने वसूली बकाया शाखा का निरीक्षण कर बकाया वसूली की प्रगति जानी। वहीं नोटरी अधिवक्ताओं से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयों में पारदर्शिता, समयबद्धता और व्यवस्थित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।
Author Profile
-
संपादक सारंगढ़ संदेश न्यूज़
Mo.-6264701097
Latest entries
ब्रेकिंगJanuary 8, 2026बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
ब्रेकिंगDecember 22, 2025गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन…
ब्रेकिंगDecember 19, 2025पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम, सामाजिक समरसता का संदेश…
ब्रेकिंगDecember 19, 2025कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण…
