February 5, 2026

राज्यपाल के दौरे में पत्रकारों का अपमान, प्रशासन के खिलाफ मीडियाकर्मियों में आक्रोश

IMG-20250407-WA0059

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़– जिले में राज्यपाल रमेन डेका के दौरे के दौरान जिला प्रशासन की लापरवाही और तानाशाही रवैये के खिलाफ मीडियाकर्मियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन की अव्यवस्थित तैयारियों और मीडिया के साथ सौतेले व्यवहार ने पत्रकारों को नाराज कर दिया। राज्यपाल के कार्यक्रम की कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को प्रशासन द्वारा जबरन बाहर निकाल दिया गया, और उन्हें अपना काम करने से रोका गया। यह घटना न केवल प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि यह जिला प्रशासन की असंवेदनशीलता को भी उजागर करती है। स्थानीय मीडियाकर्मियों का कहना है कि प्रशासन लगातार मीडिया से दूरी बनाकर अपनी गलतियों और खामियों को छुपाने का प्रयास कर रहा है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन जिले में पत्रकारों को बार-बार अपमानित कर दबाने की कोशिश की जा रही है। यह रवैया निंदनीय है और प्रशासन की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पत्रकारों ने राज्यपाल से इस मामले में संज्ञान लेने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Author Profile

AATMA PATEL
AATMA PATEL
संपादक सारंगढ़ संदेश न्यूज़
Mo.-6264701097
BREAKING
बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार... गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन... पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम, सामाजिक समरसता का संदेश... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण... कलेक्टर रात्रिकालीन जनचौपाल का सकारात्मक असर... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिव्यांग बच्चों के विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव, जोरा, सालिहाघाट और सलोनीकला धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्ष... ग्राम बेल्हा के निवासी ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत, जन्मस्थान-जाति व मूल निवास की जांच की मांग... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में एनएच सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, सोमवार तक पूरा करने के दि... सरसिंवा में स्वीकृत महाविद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की साजिश पर उठा सवाल, कमजोर और गरीब तबके...