*सुशासन तिहार में नागरिकों की मांग पर भटगांव को मिला एसडीएम लिंक कोर्ट..
सारंगढ़ बिलाईगढ़, सुशासन तिहार में नागरिकों की मांग पर कलेक्टर ने भटगांव में एसडीएम का लिंक कोर्ट संचालन व्यवस्था प्रदान किया है। जिले में राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ करने, आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा राजस्व एवं दाण्डिक प्रकरण के साथ-साथ समस्त न्यायालीन प्रकरण जो तहसील सरसीवां एवं भटगांव से संबंधित है, के सुचारू रूप से संचालन हेतु कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ का प्रत्येक गुरुवार को तहसील कार्यालय भटगांव में लिंक कोर्ट संचालन के लिए अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक आदेशित किया गया है। इस लिंक कोर्ट के माध्यम से राजस्व मामलों की सुनवाई एवं निस्तारण हेतु राजस्व एवं दाण्डिक प्रकरण के साथ-साथ समस्त न्यायालयीन प्रकरणों आयोजित की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार समीक्षा उपरांत संशोधित की जा सकेगी।
Author Profile
-
संपादक सारंगढ़ संदेश न्यूज़
Mo.-6264701097
Latest entries
ब्रेकिंगJanuary 8, 2026बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
ब्रेकिंगDecember 22, 2025गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन…
ब्रेकिंगDecember 19, 2025पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम, सामाजिक समरसता का संदेश…
ब्रेकिंगDecember 19, 2025कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण…
