प्रदेश में मजदूर और किसानों की हो रही लुट के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए इंकलाबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़…
नावागढ़ (जांजगीर चांपा)3/9/2025 इन दिनों किसानों को यूरिया खाद, डीएपी की पेश आ रही परेशानी को लेकर किसानों में जहां सरकार के खिलाफ रोष है, वहीं अब इंकलाबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़ ने मजदूर किसानो को लगातार पेश आ रही समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के तैयारी में जुटे हुए है,
मजदूर किसानो के बढ़ रहे समस्याओं को लेकर आज राछा भांठा (नावागढ़) में एक विशेष मिटिग का आयोजन किया गया, सभा के नेतृत्व इंकलाबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़ के कन्वीनर कामरेड मनहरण ,जय प्रकाश ने किया,
किसानों ने अपने समस्याओं को लेकर संगठन से खुलकर चर्चा करते हुए कहा कि 266 रूपया प्रति बोरी मिलने वाले खाद्य आज हमारे किसान भाईयों को दुकान में 900 से लेकर 1200 रूपया में खरीदने पर मजबुर है, किसानों ने एक स्वर में कहा कि हमारे जेब से प्रति बोरा 634 रूपया से लेकर 934 रूपया तक एक्स्ट्रा लिया जा रहा है, यह पैसा हमारे खुन पसीना का कमाई है,
संगठन के कन्वीनर कामरेड मनहरण: दिलीप कश्यप ने कहा कि जिला कलेक्टर एवं राज्य सरकार के बिना निर्देश के यदि 266 रूपया का खाद्य अगर किसानों को 900 से 1200 रूपया में बेचा जाता है तो यह गैर कानूनी है, छत्तीसगढ़ सरकार के नियम कानूनों का सरे आम ध्जया उठाया जा रहा है,अब लगता है छत्तीसगढ़ में खाद्य माफिया चल रहा है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार, छत्तीसगढ़ के आम जनता को सुरक्षा एवं मजबूत कानून व्यवस्था प्रदान करने में दिन प्रतिदिन नाकाम साबित हो रहा है,
छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ साथ मज़दूरों को भी लुटा जा रहा है. कामरेड मनहरण ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार के निर्देश अनुसार श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ नया रायपुर ने न्यूनतम वेतन (मजदूरी) 1/4/2025 को 410 रुपया, कृषि कार्य करने वाले श्रमिकों को 306 रूपया , मनरेगा मजदूरों के लिए केन्द्र सरकार ने 261 रूपया जारी किया है, मगर जमीनी हकीकत यह है कि 200 से 300 रूपया तक मज़दूरी दिया जा रहा है, और मजदूरों का शोषण किया जा रहा है,लेबर विभाग के अफ़सरो के पास ग्रामिण क्षेत्रों में जाने का समय ही नहीं है, यदि शाशन प्रशासन के द्वारा मजदूर किसानों के इन समस्याओं को जल्दी से जल्दी हल नहीं किया गया तो आने वाले समय में शाशन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने पर मजबुर होंगे, ..
इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद कुर्रे, पुर्व पार्षद इतवारी खुटे,सोमेश श्रीवास ,जय प्रकाश, मनोज, पुरुषोत्तम,राम गोपाल, कन्हैया, बिनोद,किशन, कृष्णा, जगदीश, अनिल उपस्थित रहे ।
Author Profile
-
संपादक सारंगढ़ संदेश न्यूज़
Mo.-6264701097
Latest entries
ब्रेकिंगJanuary 8, 2026बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
ब्रेकिंगDecember 22, 2025गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन…
ब्रेकिंगDecember 19, 2025पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम, सामाजिक समरसता का संदेश…
ब्रेकिंगDecember 19, 2025कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण…
