नशा के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए ग्राम पंचायत लखुरी के आम जन …

बम्नीडीह (जांजगीर चांपा) नशा के खिलाफ आवाज उठाते हुए ग्राम पंचायत लखुरी के आम जन नशा मुक्ति अभियान के नेतृत्व करते हुए सरपंच श्रीमती लक्ष्मीन बाई कर्ष, रैली में स्कुली बच्चों के साथ साथ महिलाओं ने बढ़चढ़ के हिसा लिया, ग्राम पंचायत लखुरी को नशामुक्त बनाने के लिए बच्चों ने नशा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा, हम सब का एक ही नारा नशा मुक्त हो गांव हमारा, नशा से दुरी बनाना है नशा मुक्त ग्राम बनाना है, नशा छोड़ों जीवन से नाता जोड़ों, युवा पीढ़ी को बचाना है नशा को दूर भगाना है, के नारे से गूंजते हुए गली गली रैली निकाला गया,
सारागांव थाना प्रभारी के निर्देश अनुसार पुलिस प्रशासन के टीम मौके पर पहुंचे और नशा मुक्ति अभियान के सराहनीय कार्य के लिए सरपंच,बीडीसी,पंच एवं आम जनता का होंसला बढ़ाया, इस अभियान में शिक्षक संजय धीवर, मितानिन रूक्मणी आदित्य ने स्कूली बच्चों एवं युवाओं को नशा से दूर रहेने के लिए अपिल किया, सामाजिक कार्यकर्ता मनहरण, सरपंच प्रतिनिधि कौशल प्रसाद कर्ष ने कहा कि स्कूली बच्चे हमारे देश के भविष्य है, और इन ही बच्चों में से एक जिला कलेक्टर,एस डी एम, शिक्षा विभाग के अफ़सर एवं स्वास्थ्य विभाग के अफ़सर बनेंगे और हमारे गांव जिला, प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, मगर नशा एक ऐसा जहर है जो आज के युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा हैं,आधा से ज्यादा अपराध नशा के कारण हो रहा है,
गांव का असली विकास तभी है जब लोग शिक्षित, स्वस्थ, एवं नशा मुक्त होंगे, इस मौके पर उपसरपंच अनुराग, बीडीसी ब्यास नरायण यादव, शिक्षक राज, राम लाल,संतोष कर्ष, विरेन्द्र यादव, अर्जुन धीवर, एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author Profile
-
संपादक सारंगढ़ संदेश न्यूज़
Mo.-6264701097
Latest entries
ब्रेकिंगJanuary 8, 2026बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
ब्रेकिंगDecember 22, 2025गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन…
ब्रेकिंगDecember 19, 2025पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम, सामाजिक समरसता का संदेश…
ब्रेकिंगDecember 19, 2025कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण…
