जो कचरा फैलाता है उससे ही साफ कराओ, नहीं करे तो जुर्माना की कार्यवाही करें : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, / कलेक्टर एवं प्रशासक नगरपालिका परिषद सारंगढ़ डॉ संजय कन्नौजे ने तुर्की तालाब के गार्डन का आकस्मिक निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि आज हमारा गांव, शहर को साफ करने में जब स्थानीय जनमानस सहयोग करेंगे तो निश्चित ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला स्वच्छ होगा।
डॉ कन्नौजे ने सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र को निर्देश दिए कि तालाब किनारे रेलिंग, व्यायाम उपकरण और झूला आदि को जहां मरम्मत और वेल्डिंग से ठीक किया जा सकता है उसे ठीक करो और मुख्य स्थानों में लाइट की व्यवस्था करें। ऐसे कबाड़नुमा सभी चीजों को यहां से ले जाकर शिफ्ट करो। दीवार का रंगरोगन करें। कलेक्टर ने गुपचुप ठेला संचालकों के द्वारा तालाब में किए गए कचरा को उन्हीं से साफ कराने या साफ नहीं करने पर जुर्माना वसूली करने के निर्देश दिए कि “जो शहर में कचरा फैलाता है उससे ही साफ कराओ, नहीं करे तो जुर्माना की सख्त कार्यवाही करें।
Author Profile
-
संपादक सारंगढ़ संदेश न्यूज़
Mo.-6264701097
Latest entries
ब्रेकिंगJanuary 8, 2026बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
ब्रेकिंगDecember 22, 2025गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन…
ब्रेकिंगDecember 19, 2025पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम, सामाजिक समरसता का संदेश…
ब्रेकिंगDecember 19, 2025कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण…

