January 31, 2026

प्रधानमंत्री के हाथों सोमारी पुनेम को मिली खुशियों की चाबी

IMG-20250331-WA0057

बीजापुर: 30 मार्च 2025_बीजापुर जनपद के ग्राम पंचायत चेरपाल की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती सोमारी पूनम को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बिलासपुर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने पर प्रतीकात्मक चाबी प्रदान किया गया। सोमारी पुनेम को प्रधानमंत्री जी के हाथों से खुशियों की चाबी मिलना एक बहुत बड़ा सम्मान है। यह चाबी न केवल एक नए घर की कुंजी है, बल्कि यह एक नई जिंदगी की शुरुआत का प्रतीक भी है ।

श्रीमती सोमारी पुनेम की इनकी पति की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है इनके चार पुत्र है। हितग्राही सोमारी पुनेम अपने सबसे छोटे पुत्र विजय के साथ रहती है। सोमारी बताती है कि इनके पति का सपना था की उनका भी स्वयं का पक्का आवास हो । हमने कभी भी नही सोचा था कि हम भी पक्के आवास में निवास करेगे परंतु जैसे ही मुझे पंचायत के द्वारा वित्तीय वर्ष 24-25 में प्रधान मंत्री आवास की जानकारी मिली मैंने अपनी थोड़ा बहुत जमा पूंजी लगा कर एवम शासन से प्राप्त राशि 1.20 लाख साथ मनरेगा से अभिशरण के तहत 90 दिवस की मजदुरी प्राप्त कर आवास का निर्माण किया आज मेरा पक्का घर बन कर तैयार हो गया है । मेरे लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के हाथों घर की चाबी मिलना बहुत ही सम्मान की बात है।

Author Profile

AATMA PATEL
AATMA PATEL
संपादक सारंगढ़ संदेश न्यूज़
Mo.-6264701097
BREAKING
बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार... गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन... पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम, सामाजिक समरसता का संदेश... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण... कलेक्टर रात्रिकालीन जनचौपाल का सकारात्मक असर... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिव्यांग बच्चों के विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव, जोरा, सालिहाघाट और सलोनीकला धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्ष... ग्राम बेल्हा के निवासी ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत, जन्मस्थान-जाति व मूल निवास की जांच की मांग... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में एनएच सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, सोमवार तक पूरा करने के दि... सरसिंवा में स्वीकृत महाविद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की साजिश पर उठा सवाल, कमजोर और गरीब तबके...