भारतीय क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन लखुरी में 23/07/2025 को मनाया गया
बम्नीनडीह भारतीय क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन लखुरी में 23/07/2025 को मनाया गया इस शुभ अवसर पर, इंकलाबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़ ने किया क्रान्तिकारी सभा का आयोजन , सभा के नेतृत्व इंकलाबी संगठन के कन्वीनर कामरेड मनहरण ने किया, भारतीय क्रान्तिकारी शहिद चंद्रशेखर आजाद, एवं देश के आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले तमाम क्रान्तिकारी साथियों के विचारों पर पहेरा देने के लिए अलग अलग जिला से नौजवान साथी सभा में हिस्सा लेने पहुंचे, सभा को संबोधित करते हुए कामरेड मनहरण, मनोज ने कहा कि देश के आजादी के दिवाने शहिद चंद्र शेखर आजाद सब से ज्यादा अंदर ग्राउंड रहने वाले क्रान्तिकारी नेता थे, जिसने ब्रिटिश शासन और पुलिस प्रशासन के नाक में दम कर दिया था, शहिद चंद्र शेखर आजाद एक गरीब मजदूर परिवार का बेटा था, जिसने पहले पढ़ाई किया, फिर मजदुरी किया फिर पढ़ाई के साथ साथ देश के आजादी में हिस्सा लिया,
आजादी के दिवाने चंद्र शेखर आजाद, शहिद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सिंह का मकसद देश को ब्रिटिश (अंग्रेजों) शासन से आजादी दिलाने के साथ साथ, एक ऐसे समाज का स्थापना करना था,जिसमें जात पात,छुआ छुत,अमीरी गरीबी,का खाई ना हो, धर्म के नाम पर लोगो को आपस में लड़ाया ना जाए,मनुष्य के हाथों मनुष्य का लुट ना हो, मगर बहुत अफ़सोस कि बात है कि आजादी के 77 साल बीत जाने के बाद भी हमारे क्रान्तिकारी साथियों का मकसद अभी भी पुरा नही हुआ है, आज भी लगा तार केन्द्र और राज्य सरकार के लोक विरोधी नितियों के कारण गरीब और गरीब हो रहा है, अमीर और अमीर हो रहा है, देश के सरकारी संपत्ति, एवं,स्वास्थ्य , शिक्षा,जल, जंगल, जमीन, पहाड़,को केन्द्र कि नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा अपने उद्योगपति मित्र,अडानी एवं अन्य पुंजीपतियो के हवाले किया जा रहा है, जंगल पहाड़ के असली मालिक है वाहा के आदिवासी, सरकार के द्वारा आदिवासीयो का हक़ अधिकार छीना जा रहा है, देश के जनता को जमीनी स्तर पर मुल भुत सुविधा, स्वास्थ्य, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था, उपलब्ध करवाने में केन्द्र एवं राज्य के भाजपा सरकार फैल साबित हुई हैं, सभा में पहुंचे सभी साथियों ने आजादी के क्रान्तिकारी के विचारो पर पहेरा देने का संकल्प लिया
इस मौके पर जय प्रकाश,राम दयाल, रामनारायण,बलदेव, महेश्वर ,सोनू, राजकुमार उपस्थित थे
Author Profile
-
संपादक सारंगढ़ संदेश न्यूज़
Mo.-6264701097
Latest entries
ब्रेकिंगJanuary 8, 2026बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
ब्रेकिंगDecember 22, 2025गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन…
ब्रेकिंगDecember 19, 2025पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम, सामाजिक समरसता का संदेश…
ब्रेकिंगDecember 19, 2025कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण…
