February 6, 2026

इंकलाबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़ के मज़दूर किसानों के बढ़ रहे समस्याओ को लेकर आज जिला कलेक्टर को छत्तीसगढ़ सरकार, लेबर मंत्री, कृषि मंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा…

 

जांजगीर 8/9/2025 छत्तीसगढ़ के किसान यूरिया खाद और निजी खाद्य विक्रेता के मनमानी, एवं राज्य सरकार के उदासीहीन रवैए से परेशान होकर जिला कलेक्टर को, छत्तीसगढ़ सरकार,लेबर मंत्री, क़ृषि मंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा,

इंकलबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़ के द्वारा लगातार मज़दूर किसानों से डोर टू डोर मिलकर उनके परेशानियों को शाशन प्रशासन के ध्यान में लाया जा रहा है, इंकलाबी संगठन के कन्वीनर मनहरण, अध्यक्ष मनोज, सचिव जयप्रकाश ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अनदाता और राज्य के विकास में अपना किमती योगदान देने वाले,किसान मजदूरों के चेहरे से मुस्कुराहट गायब हो गया है, 266 रुपया मिलने वाले यूरिया खाद निजी खाद्य विक्रेताओं के द्वारा मनमाने तरीके से 900 से लेकर 1200 तक बेचा जा रहा है, प्रति बोरी 634 से लेकर 934 रूपया का लुट किया जा रहा है, किसानों को एक बोरी खाद्य लेने के लिए भी 25 से 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है, मजदूरों को राज्य सरकार के द्वारा जारी किया गया न्यूमतम मज़दूरी 410 रूपया भी ज़मीनी स्तर पर नहीं दिया जा रहा है, इंकलाबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़ ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूर किसानों के सब्र का इम्तिहान ना ले, नहीं तो आने वाले समय में मजदूर किसान सड़कों पर उतरेंगे और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने पर मजबुर होंगे, संत्ता में बैठे सरकार एवं उनके मंत्रीयो को घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा

,इस मौके पर पुरूषोत्तम दास,सोनू, महावीर,विनोद,किशन, जगदीश, संतोष, कृष्णा, महेश्वर मौजूद थे

Author Profile

AATMA PATEL
AATMA PATEL
संपादक सारंगढ़ संदेश न्यूज़
Mo.-6264701097
BREAKING
बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार... गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन... पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम, सामाजिक समरसता का संदेश... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण... कलेक्टर रात्रिकालीन जनचौपाल का सकारात्मक असर... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिव्यांग बच्चों के विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव, जोरा, सालिहाघाट और सलोनीकला धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्ष... ग्राम बेल्हा के निवासी ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत, जन्मस्थान-जाति व मूल निवास की जांच की मांग... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में एनएच सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, सोमवार तक पूरा करने के दि... सरसिंवा में स्वीकृत महाविद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की साजिश पर उठा सवाल, कमजोर और गरीब तबके...