February 6, 2026

इंकलाबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा यूरिया खाद को लेकर प्रदर्शन…

IMG-20250909-WA0094

 

सक्ति।सक्ती जिले में किसान और मज़दूर को लेकर इन दिनों गंभीर संकट से जूझ रहे हैं किसानों को यूरिया खाद्य के नाम पर लगातार,निजी खाद्य विक्रेताओं के द्वारा लुटे जाने के ख़बर अखबार के सुर्खियों पर है, 266 रूपया में मिलने वाले खाद्य निजी खाद्य विक्रेताओं के द्वारा दिन प्रति दिन मंहेगा दाम पर बेचा जा रहा है, 634 रूपया से लेकर 934 रूपया तक किसानों से एक्स्ट्रा लिया जा रहा है ,वहीं अब इंकलाबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़ के द्वारा किसानों के इस मुद्दे को भमभीरता से उठाया जा रहा है,जांजगीर जिला कलेक्टर के बाद अब सक्ति जिला कलेक्टर को छत्तीसगढ़ सरकार लेबल मंत्री, कृषि मंत्री, के नाम पर ज्ञापन देने पहुंचे ,

इंकलाबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़ के कन्वीनर कामरेड मनहरण,संचिव रामनारायण, अध्यक्ष रामदयाल, जय राम चंन्द्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार भाजपा के राज़ में किसानों को इतना महेगा दाम पर यूरिया खाद्य ख़रीदना पड़ रहा है, और निजी खाद्य विक्रेता किसानों को लुट कर खुब पैसा काम रहें हैं, और राज्य सरकार के कानुन व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं, खेती के इस दो माह में किसान कर्जा लेकर खेती करने पर मजबुर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने जो मजदूरों के न्यूनतम वेतन (मजदूरी) 410 रूपया जारी किया है वह भी मजदूरों को जमीनी स्तर पर नहीं मिल रहा है, अगर राज्य सरकार ने अपने आंख से काला चश्मा, और कान से रूई नहीं निकाला तो फिर किसान मजदूरों के द्वारा आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा,

इस मौके पर बलदेव, कृष्णा,मनहरण चंन्द्रा, नेता राम,राजू,अश्वनी,गोबरधन, राजकुमार, रामप्रसाद, अशोक, रामशंकर, दुर्गा, महेश, आदि अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

Author Profile

AATMA PATEL
AATMA PATEL
संपादक सारंगढ़ संदेश न्यूज़
Mo.-6264701097
BREAKING
बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार... गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन... पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम, सामाजिक समरसता का संदेश... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण... कलेक्टर रात्रिकालीन जनचौपाल का सकारात्मक असर... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिव्यांग बच्चों के विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव, जोरा, सालिहाघाट और सलोनीकला धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्ष... ग्राम बेल्हा के निवासी ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत, जन्मस्थान-जाति व मूल निवास की जांच की मांग... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में एनएच सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, सोमवार तक पूरा करने के दि... सरसिंवा में स्वीकृत महाविद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की साजिश पर उठा सवाल, कमजोर और गरीब तबके...